Motivational Quotes in Hindi – मोटिवेशनल कोट्स को हिंदी में प्रेरणादायक उद्धरण कहा जाता है। ये छोटे-छोटे वाक्य होते हैं जो हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। जब हम थक जाते हैं, हार मानने लगते हैं या खुद पर विश्वास खो बैठते हैं, तब ऐसे प्रेरणादायक शब्द हमारे अंदर एक नई ऊर्जा भर देते हैं।
ये कोट्स अक्सर महान लोगों के अनुभवों और संघर्षों से निकले होते हैं, जो हमें यह सिखाते हैं कि कठिनाइयों से घबराने की जगह उनसे लड़ना चाहिए। ये हमें बताते हैं कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन अगर हम लगातार मेहनत करते रहें, तो एक दिन वो जरूर मिलती है। इस तरह के कोट्स न केवल हमारा मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि हमें सकारात्मक सोच की ओर भी ले जाते हैं। अब यहा आपको विभिन्न प्रकार की मोटिवेशनल कोट्स ( Motivational Quotes in Hindi ) इस पोस्ट में देखने को मिलेगी –
Success की सबसे खास बात है कि
वो मेहनत करने वालों पर फ़िदा हो जाती है।
Download Imageमंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है,
पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।
कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है,
लोग तो पीछे तब आते हैं जब आप कामयाब होने लगते हैं।
जिंदगी की असली उड़ान बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान बाकी हैं।
अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है।
जिसने भी खुद को खर्च किया है,
दुनिया ने उसी को Google पर Search किया है।
कड़ी मेहनत कोई विकल्प नहीं होता,
सफलता हमेशा प्रयास और धैर्य से मिलती है।
जब तक किसी काम को हम शुरू नहीं करते,
तब तक वह नामुमकिन ही लगता हैं।
Download Imageकामयाबी रातों-रात नहीं मिलती बल्कि
उसके लिए दिन-रात एक करनी पड़ती है।
या तो आप अपनी Journey में लग जाओ,
नहीं तो लोग आपको अपने Journey में शामिल कर लेंगे।
किसी की निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को नहीं छोड़े,
क्योंकि अक्सर लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।
खुद पर विश्वास रखो तो असंभव भी संभव हो जाता है।
Download Imageसंघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
तकदीर भी उन्हीं का साथ देती है,
जो हिम्मत नहीं हारते और मेहनत से पीछे नहीं हटते।
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू जिन्दगी का इम्तिहान होता है।
जो डटकर यहां मुकाबला करता है, वही इस दुनिया में महान होता है।
मिले ना मिले यह तो किस्मत की बात है,
हम कोशिश ही ना करें ये तो गलत बात है।
Download Imageखुश रहने का मतलब ये नहीं कि सब कुछ ठीक है,
इसका मतलब ये है कि आपने आपके दुखों से उपर उठकर जीना सीख लिया है।
पत्थर में भी दरारें आ जाती हैं, जब पानी अपनी जिद पर उतर आता है।
घायल तो यहां हर परिंदा है,
मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है।
मैदान से हारा हुआ इंसान तो फिर से जीत सकता है,
लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता इसलिए मन से कभी हार मत मानना।
Download Imageअगर एक हारा हुआ इंसान हारने के बाद भी मुस्कुरा दें,
तो जितने वाला भी जीत की ख़ुशी खो देता हैं।
आप तब तक हारते नहीं हैं जब तक खुद से हार नहीं मान लें।
रास्ते कभी खत्म नहीं होते बस लोग हिम्मत हार जाते हैं,
तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही होगा किनारे बैठकर कोई गोताखोर नहीं बनता।
सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
Download Imageकल को आसान बनाने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी ही पड़ेगी।
एक ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें जो आपको
सुबह बिस्तर से उठने पर मजबूर कर दें।
समय सीमा पर काम खत्म कर लेना काफी नहीं है,
मैं समय सीमा से पहले काम खत्म होने की अपेक्षा करता हूं।
लाख दलदल हो पांव जमाए रखिए, हात खाली ही सही उपर उठाये रखिए,
कौन कहता है छलनी में पानी रुक नहीं सकता, बर्फ बनने तक हौसला बनाये रखिए।
तारीफ खुद की करना फिजूल है,
खुशबू खुद ही बता देती है कौन सा फूल है।
अगर आप सफल होना चाहते हो तो
आपको अपने काम में एकाग्रता लानी होगी।
सीढीयों कि जरूरत उन्हें है, जिन्हें छत तक जाना है।
मेरी मंजील तो आसमान है, रास्ता भी खुद ही बनाना है।
संघर्ष में ही इंसान के असली ताकत का पता चलता है।
Download Imageयाद रखो, ठोकरें ही तुम्हें मजबूत बनाती हैं
और संघर्ष ही तुम्हें सफलता के लिए तैयार करता है।
अकेले ही तय करने होते हैं कुछ सफर;
ज़िंदगी के हर सफर में हमसफ़र नहीं मिला करते।
कितनी भी पकड़ लो यह फिसलता जरूर है,
यह वक्त है साहब बदलता जरूर है।
कोशिश आखिरी सांस तक करो,
या तो लक्ष्य मिलेगा या एक बेहतरीन तजुर्बा।
क्यों भरोसा करता है गैरों पर,
जब चलना है तुझे अपने ही पैरों पर।
मंजिलें बड़ी ज़िद्दी होती हैं हासिल कहाँ नसीब से होती हैं मगर
वहाँ तूफान भी हार जाते हैं जहाँ कश्तियाँ ज़िद पर होती हैं।
यदि सूरज की तरह चमकना चाहते हो,
तो सूरज की तरह जलना भी होगा।
वक्त मत लगाइए यह निर्धारित करने में कि क्या करना है,
वरना वक्त निर्धारित कर देगा कि आपका क्या करना है।
जीवन में शांति चाहते हैं तो दुसरों की शिकायतें करने से बेहतर है ख़ुद को बदल लें,
क्योंकि पुरी दुनिया में कारपेट बिछाने से ख़ुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।
निष्कर्ष –
मोटिवेशनल कोट्स ( Motivational Quotes in Hindi ) न केवल शब्दों का एक छोटा समूह होते हैं, बल्कि ये हमारे जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। जब हम जीवन में किसी चुनौती से जूझ रहे होते हैं या थक जाते हैं, तब ये कोट्स हमें आगे बढ़ने की ताकत देते हैं। यह हमें सिखाते हैं कि कठिन समय में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि मेहनत और धैर्य से हर मंज़िल पाई जा सकती है। इसलिए, हमें रोज़ाना ऐसे प्रेरणादायक विचारों को अपनाना चाहिए ताकि हम मानसिक रूप से मजबूत बनें और अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर बढ़ते रहें।
अगर आपको कोट्स अच्छी लगी है ,तो इसे शेयर जरूर करें। और ऐसी ही अन्य कोट्स और शायरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें ShaleelBlog से।
















