Funny Jokes In Hindi – हिंदी मजेदार जोक्स का मतलब वो हंसी मजाक वाली बातें होती हैं, जो किसी के मूड को हल्का और खुशहाल बना देती हैं। ये जोक्स किसी की बातचीत को और भी मजेदार बना सकते हैं, खासतौर पर जब वो अपने दोस्तों या परिवार के साथ शेयर किए जाएं।
जोक्स रोज़मर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे घटनाओं पर आधारित होते हैं, जो किसी खास समय में समझे जाते हैं और सुनने वाले को हंसी में डाल देते हैं। जोक्स की खासियत यह है कि ये ना केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि अक्सर हमारे आस-पास की दुनिया को एक हल्के और मजेदार दृष्टिकोण से देखने का मौका भी देते हैं। इस प्रकार, हिंदी में जोक्स ( Funny Jokes In Hindi ) न सिर्फ हंसी का कारण बनते हैं, बल्कि हमारे रिश्तों और समाज को भी जोड़े रखते हैं।
आजकल की व्यस्त जिंदगी में हंसी और मनोरंजन की अहमियत बढ़ गई है। हम जोक्स के माध्यम से न केवल अपनी दिनचर्या को हल्का कर सकते हैं, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के बीच खुशी भी फैला सकते हैं। ये मजेदार जोक्स हमें एक पल के लिए दुनिया की चिंता और तनाव से दूर ले जाते हैं, जिससे हम ताजगी महसूस करते हैं। इसलिए, हंसी के इन छोटे पलों को हम सबको अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहिए और दूसरों के साथ भी शेयर करना चाहिए।
दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे
पहला : हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा: अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं।
😂😍😃😍😂
Download Imageमोनू : ओए तेरा सिर कैसे फट गया?
सोनू : चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था।
मोनू : लेकिन उसमें सिर कहां से आया?
सोनू : बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया करो।
😂😄🤣😄😂
एक औरत अपनी पड़ोसन को बता रही थी
“तुझे पता है, 20 साल तक मेरी
कोई औलाद नहीं हुई”
पड़ोसन हैरानी से : “तो फिर तूने
क्या किया ?”
औरत : “फिर मैं 21 साल की हुई तो
मेरे पापा ने मेरी शादी कर दी
फिर जा के मुन्ना हुआ
पड़ोसन खड़े खड़े बेहोश हो गयी।
😂😍😃😍😂
पप्पू साइकिल से जा रहा था।
अचानक एक लड़की से भिड़ गया।
लड़की – घंटी नहीं मार सकता था बे…
.
पप्पू – अबे मैंने पूरी साइकिल मार दी…
अब क्या घंटी अलग से मारूं।
😂😄🤣😄😂
बैंक के बाहर भीड़ लगी थी।
एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश
करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते।
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद
वह चिल्लाया :-
‘लगे रहो लाइन में सालों, मैं
आज बैंक ही नहीं खोलूंगा!
😂😍😃😍😂
ब्रेकिंग न्यूज:
आज Dairy दूध में
‘निरमा डिटर्जेंट” की मिलावट पाई गयी..
.
और “निरमा” वाले सफाई में कह रहे है कि…
हम तो बहोत साल से कह रहे हैं कि…
.
“दूध की सफ़ेदी, निरमा से आये…”
😂😍😃😍😂
मास्टर जी – चिंटू, तुमने अपना होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू – क्योंकि, मैं होस्टल में रहता हूं।
मास्टर जी गुस्से से – तो नालायक होस्टल में क्या आफत आई थी?
चिंटू – मास्टर जी अब आप ही बताओ.. होस्टल में होमवर्क कैसे करूंगा? इसके लिए आपको होस्टल वर्क देना चाहिए न।
मास्टर जी ने फिर चिंटू से पूरे स्कूल के दो राउंड लगवाएं।
😂😄🤣😄😂
Download Imageभिखारी – ऐ भाई एक रुपया देदे, तिन दिन से भूखा हूँ।
राहगीर – तिन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा..?
भिखारी – वजन तोलूंगा कितना घटा है।
😂😍😃😍😂
एक बार इंजीनियरिंग के सभी प्रोफेसर को
एक प्लेन में बैठाया गया.
फिर अनाउंसमेंट हुई, ये प्लेन
आपके स्टूडेंट्स ने बनाया है
सब प्रोफेसर उतर गए…पर प्रिंसिपल बैठा रहा.
लोगों ने पूछा- आपको डर नहीं लगता?
प्रिंसिपल- मुझे अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है…
ये स्टार्ट ही नहीं होगी।
😂😍😃😍😂
पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी..
डाक्टर ने कहा “ इनको अच्छा खाना दो,हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,
फाल्तू की फरमाइशें करके इनकी चिंताये मत बढ़ाओ तो ये छ महीने में ठीक हो जायेंगे..
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा “ क्या कहा डाक्टर ने ?”
पत्नी बोली “ डाक्टर ने जवाब दे दिया है”
😂😄🤣😄😂
Download Imageइंजीनियरिंग के स्टूडेन्ट – “Sir, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है…
जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं…
.
सर (खुश होते हुए) – वाह ! क्या बात है…
क्या चीज है वह ?
.
स्टुडेन्ट – छेद…
.
सर – दे थप्पड़… दे थप्पड़…
😂😍😃😍😂
कल रात पीने के बाद तो हद ही हो गई यारों ..
होटल समझ कर अदालत में चले गए
सामने बेठा जज: बोला
ऑडर ऑडर…
हमने भी बोल दिया एक चिकन और दो क्वार्टर।
😂😄🤣😄😂
Download Imageपिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था.
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका.
पिंटू: ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी: मुझे ताज महल जाना है.
पिंटू: तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
😂😍😃😍😂
यात्री ट्रेन से उतरा,
उसने पप्पू से पूछा – “यह कौन-सा Station है ?”
पप्पू हंसा, और जोर से हंसा,
जोर-जोर से हंसा,
हस्ते-हस्ते लोट पोट हो गया…
.
और बड़ी मुश्किल से अपने आपको संभालते हुए बोला –
“पगले, ये Railway Station है…!”
😂😄🤣😄😂
Download Imageएक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूंछा…
पंडित जी .. बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को …
औरत.. पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूँ …
पहली रोटी खुद खाती हूँ …और …
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूँ
पंडित बेहोश ।
😂😍😃😍😂
लड़का : पता है, बस में बैठते हुए मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता..
लड़की : तो फिर तुम क्या करते हो..?
लड़का : मैं अपनी आँखें बंद कर लेता हूँ।
😂😄🤣😄😂
अगर पत्नी मायके गई हो, तो
आदमी तब तक बर्तन नहीं धोता,
जब तक चाय कढ़ाई में बनाने की नौबत ना आ जाए।
एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही पढ़े लिखे लड़के से हो गई।
.
एक दिन लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया,
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी एक निवाला
उसके गले में अटक गया।
वह खांसते खांसते मर गया।
.
पत्नि रोते रोते बोली,,
हाय यह क्या हो गया, पानी भी नही मांग सके
वॉटर वॉटर कहते हुए ही मर गए।
😂😍😃😍😂
एक ट्रेन में प्रेमी युगल यात्रा कर रहा था।
.
प्रेमिका ने प्रेमी से कहा प्लीज तंग न करो मेरा सिर् दर्द कर रहा है।
.
प्रेमी ने प्रेमिका का सर चूमा और पुछा अब दर्द कैसा है?
.
प्रेमिका—दर्द गायब है
.
थोडी देर बाद प्रेमिका बोली-प्लीज तंग न करो आँखें दर्द हो रही हैँ।
.
प्रेमी ने उसकी आँखों पर किस्स किया और पूछा अब दर्द कैसा है|
.
प्रेमिका प्यार से-वाह दर्द गायब हो गया।
.
इतने में सामने बैठा बजुर्ग उम्मीद से उठा और लड़के को पूछा-बेटा क्या बवासीर का इलाज भी कर लेते हो?
😂😄🤣😄😂
Download Image“सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।”
😂😍😃😍😂
पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है और पत्नी से कहता है: लो पिओ इसे
.
पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती हैं.. छी…. छी,
कितनी कड़वी है
.
पति: और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूँ..
ज़हर के घूंट पीता हूँ ज़हर के
😂😍😃😍😂
मास्टर जी – बताओ, कुतुब मीनार कहां है?
चिंटू – पता नहीं।
मास्टर जी – फिर बेंच पर खड़े हो जाओ।
चिंटू बेंच पर खड़ा हो जाता है और कुछ देर बाद कहता है, मास्टर जी यहां से भी नहीं दिख रहा है।
😂😄🤣😄😂
बहुत पुरानी बात है ….
एक आदिवासी अपने परिवार के साथ जंगल में ही रहता था….
उसने और उसके परिवार ने कभी आईना नहीं देखा था …
एक दिन जंगल में उसे शीशा मिल गया…
उसमें खुद को देखकर समझा कि उसके बाप की तस्वीर है…
और वो उसे अपने घर ले गया और रोज बातें करने लगा…
उसकी बीवी को शक़ हुआ…
एक दिन जब उसका पति घर से बाहर गया हुआ
था तब उसने वो शीशा निकाला…
खुद अपनी शक्ल देखकर बोली :
“अच्छा… तो ये है वो कलमुँही
जिस से मेरा पति रोज़ बातें करता है’
उसने शीशा अपनी सास को दिखाया,
तो सास बोली :
“चिंता मत कर…शुक्र मना…बुड्डी है,
जल्दी ही मर जाएगी”
😂😍😃😍😂
Download Imageलोग कहते हैं ताली एक हाथ से नहीं बजती..
मेरा उन लोगों से कहना है जब भगवान ने 2 हाथ दिए हैं तो 1 हाथ से बजा ही क्यों रहे हो..
😂😍😃😍😂
एक आदमी की तबियत खराब होने पर उसने डॉक्टर को दिखाया…
डॉक्टर ने कहा – आप सिर्फ 12 घंटे के मेहमान हो… शायद सवेरा भी नहीं देख पाओगे…!!!???
आदमी नें यह बात बडे दुःख के साथ अपनी पत्नी को बतायी, और सोचा कि यह आखिरी रात अपनी पत्नी के साथ प्यार से बितायी जाये…!!!
दोनों बड़ी देर तक बातें की ओर साथ में बिताए लम्हों को याद किया…
थोड़ी देर बाद पत्नि को सोते हुए देखकर पति ने पूछा: तुम सो रही हो…???.
पत्नि: क्या करूं, तुम्हें तो सुबह उठना नहीं है…
पर मुझे तो उठना है।
😂😄🤣😄😂
मास्टर जी – सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
चिंटू – किताब में।
मास्टर जी – कैसे?
चिंटू – क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है।
😂😍😃😍😂
मुह दिखाई पर पति ने पत्नी को गुलाब का फूल भेट दिया।
पत्नी : कुछ सोने की चीज दो !
पति : ले तकिया ले और सो जा !
😂😍😃😍😂
Download Imageदो दोस्त दारू पीकर गाङी चला रहे थे।
तभी एक चिल्लायाः अबे कमीने दिवार है दिवार है आगे दिवार है!
तभी गाङी दिवार मे घुस गई!
.
अगले दिन दोनो हाँस्पीटल मेँ
पहला दोस्तः कमीने मे चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था आगे दिवार है दिवार है
फिर तुने सुना क्यो नही!!
.
दुसरा दोस्तः साले बेवङे गाङी तुँ चला रहा था
😂😍😃😍😂
मास्टर जी – चिंटू तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं लगाते?
चिंटू – क्योंकि, पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है। पहला डर और दूसरा शौक।
बिना वजह के शौक मैं पालता नहीं और डरता तो मैं अपने बाप से भी नहीं।
उस दिन चिंटू स्कूल और घर दोनों ही जगह खूब पीटा।
😂😍😃😍😂
भिखारी – कुछ खाने को दे दे बेटा मैं बहुत लाचार हूँ…
आदमी – देखने में तो हट्टे-कट्टे हो फिर लाचार किससे हो..?
भिखारी – अपनी आदत से.
😂😍😃😍😂
एक व्यक्ति ने चिंटू से पूछा – सैमसंग फोन की दुकानों के बाहर काम करने वाले गार्ड को क्या कह कर बुलाते हैं?
चिंटू ने जवाब दिया – गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी
😂😄🤣😄😂
Download Imageपति – मेरे सीने में बहुत दर्द
हो रहा है जल्दी से एम्बुलेंस
के लिए फोन लगाओ
पत्नी – हां लगाती हूं जल्दी
अपने मोबाईल का पासवर्ड बताओ
पति – रहने दो अब थोडा ठीक लग रहा है।
😂😍😃😍😂
एक ज़माना था
जब मोबाइल गिरता था,
तो बैटरी बाहर आ जाती थी!
अब मोबाइल गिरता है,
तो कलेजा, फेफड़े, लिवर
किडनी सब बाहर आ जातें हैं।
😂😄🤣😄😂
चेला – बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा – वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला – दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा – यात्रा योग बन रहा
चेला – पेट पर भी खुजलाहट
है।
बाबा – उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला – गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा – दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है
पप्पु अपने ससुराल में गुरुजी का
प्रवचन सुनने गया!
गुरुजी बोले, “जो-जो स्वर्ग जाना चाहता
है, वह अपना हाथ ऊपर करें!
पप्पु की बीवी और सास ने हाथ ऊपर उठाया !
गुरूजी ने पप्पु जी से पूछा, ‘क्या तुम
स्वर्ग नहीं जाना चाहते?”
पप्पु, गुरुजी, यह दोनों चली जायेंगी तो
यही पर स्वर्ग हो जायेगा…
गुरूजी अपने चेलों से बोले “इस ज्ञानी
पुरूष को अपनी टीम में शामिल करो।
😂😍😃😍😂
चिंटू भागते-भागते घर में आया और पापा-मम्मी से कहने लगा कि जल्दी से तैयार हो जाओ सब।
पापा-मम्मी – क्यों?
चिंटू – अरे, मुझे लड़की वाले देखने के लिए घर में आ रहे हैं।
पापा – ये तुमसे किसने कहा?
चिंटू – अरे, मैं अभी पड़ोस की प्रिया को परेशान कर रहा था, तो उसके पापा बोले कि हम देख लेंगे तुझे।
😂😄🤣😄😂
Download Imageगर्लफ्रेंड: मेरा मोबाइल माँ के पास रहता है।
बॉयफ्रेंड: अगर पकड़ी गई तो?
गर्लफ्रेंड: तुम्हारा नंबर, ‘बैटरी लो
नाम से रखा है। जब भी तुम्हारा फोन
आता है तो माँ कहती है,
‘लो चार्ज कर लो।”
बॉयफ्रेंड अभी भी कोमा में है!
😂😍😃😍😂
शिष्य – गुरूजी, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो ?
गुरूजी – उसे मन का वहम कहते हैं
बेटा.. मन का वहम !
😂😄🤣😄😂
एक दिन भगवान ने एक
आदमी की मेमोरी डिलीट कर दी.
फिर उससे पूछा क्या तुम्हें कुछ याद है?
आदमी ने अपनी पत्नी का नाम बता दिया….
भगवान हंसकर बोले – “पूरा सिस्टम
फॉर्मेट कर दिया पर वायरस फिर भी रह गया।
😂😍😃😍😂
Download Imageलड़की : मैं अपने पापा की परी हूं
लड़का : मैं भी अपने पापा का पारा हूं
लड़की : पारा..? ये क्या है?
लड़का : मुझे देखते ही
उनका पारा चढ़ जाता है
😂😍😃😍😂
पड़ोसी : यार तेरे घर से रोज
हँसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का राज
क्या है?
आदमी: मेरी बीवी मुझे जूतों से
मारती है लग जाए तो वो हँसती है
ना लगे तो मैं हँसता हूँ
भगवान की कृपा है
हँसी खुशी जिंदगी गुजर रही है।
😂😄🤣😄😂
मम्मी – नया घर बनने में अभी 6 महीने और लगेंगे।
पापा – अरे नहीं, मैं चार आदमी और लगा दूंगा, तो घर जल्दी बन जायेगा।
तभी चिंटू अचानक कुछ सोचते हुए गंभीर होकर पूछता है, अच्छा मम्मी मैं कितने दिनों में पैदा हुआ था?
मम्मी – 9 महीने में, क्यों?
चिंटू – अरे, तो चार आदमी और लगा लेती न, तो मैं जल्दी से पैदा हो जाता।
उसके बाद से पापा-मम्मी मिलकर चिंटू को ढूंढ रहे हैं।
😂😍😃😍😂
एक पढ़ा-लिखा लड़का एक
अनपढ़ लड़की से शादी कर लेता है
दोनों एक पार्टी में जाते हैं।
लड़का कहता है यदि कोई तुमसे
पूछे कि यह तुम्हारे क्या लगते हैं।
तो तुम कहना कि यह मेरे हस्बैंड
है और मैं उनकी वाइफ हूं
उसी समय एक आदमी आता है।
उस लड़की से पूछता है कि यह
आपके क्या लगते हैं।
लड़की कहती है कि यह मेरे
हैंडपंप हैं और मैं इनकी पाइप हूं.!!
😂😍😃😍😂
दो चूहे मिलकर जंगल में शिकार करने के लिए गए।
पहला चूहा – मैं पेड़ पर चढ़ जाता हूं। कोई आएगा तो ऊपर से जाल उसके ऊपर फेंक दूंगा।
दूसरा चूहा – मैं झाड़ी के पीछे छिप जाता हूं। कोई आएगा, तो पीछे से उसे पकड़ लूंगा।
फिर दोनों अपनी-अपनी जगह पर छिप गए।
तभी हाथी वहां पर आया।
पहला चूहा हाथी के ऊपर कूद गया।
दूसरा चूहा चिल्लाते हुए – दबा के रख उसे, मैं भी आ रहा हूं।
😂😄🤣😄😂
Download Imageशराबी:- अगर मेरे हाथ में सरकार होती तो
मैं देश की तकदीर बदल देता.
शराबी की पत्नी:- अरे, पहले अपना पाजामा तो
बदल ले करम जले ..,
सुबह से मेरी सलवार पहन कर घूम रहा हे।
😂😍😃😍😂
मास्टर जी – वादा करो कि कभी कोई नशा नहीं करोगे?
चिंटू – नहीं करेंगे।
मास्टर जी – कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे।
चिंटू – नहीं करेंगे।
मास्टर जी – लड़कियों से दोस्ती भी नहीं करोगे।
चिंटू – नहीं करेंगे।
मास्टर जी – वतन के लिए जान देंगे।
चिंटू – दे देंगे मास्टर जी…अब ऐसी जिंदगी का और करेंगे भी क्या।
😂😄🤣😄😂
दारू की वजह से बर्बाद शराबी ने कसम ली……
और घर से दारू की खाली बोतले फेंकने लगा
पहली बोतल फेंकते हुए बोला…..तेरी वजह से मेरी नोकरी गई
दूसरी बोतल फेंकते हुए बोला…तेरी वजह से मेरा घर बिका
तीसरी बोतल फेंकते हुए बोला….तेरी वजह
से मेरी बीवी चली गई
चोथी उठाई तो वो भरी हुई निकली तो बोला
तू साइड में हो जा पगली…..
तू तो बेकसूर है
😂😍😃😍😂
टीचर : खुशी का ठिकाना न रहा इस
मुहावरे का मतलब क्या है?
.
पप्पू: खुशी घर वालों से छिपकर
रोजाना अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती
थी एक दिन उसके पापा ने बॉयफ्रेंड के
साथ देख लिया और खुशी को घर से
निकाल दिया अब बेचारी खुशी का ठिकाना ना रहा ।
टीचर बेहोश
😂😄🤣😄😂
चिंटू रो रहा था। पापा ने रोने का कारण पूछा, तो उसने कहा दस रुपये दोगे, तो बताऊंगा।
पापा ने चिंटू को दस रुपये दे दिए और कहा – अब बताओ।
चिंटू ने झट से जवाब दिया – मम्मी यही 10 रुपये नहीं दे रही थीं, इसलिए रो रहा था।
😂😍😃😍😂
शहर की लड़की की शादी गाँव में हो गई।
लड़की की सास ने उसे
भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुँह मे झाग देख कर
लड़की वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली:
भैंस अभी कोलगेट कर रही है, माँ जी।।
सास बेहोश
😂😍😃😍😂
निष्कर्ष (Conclusion) –
हिंदी में जोक्स ( Funny Jokes In Hindi ) न केवल मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन होते हैं, बल्कि ये हमारे जीवन की सामान्य घटनाओं और रोज़मर्रा की स्थितियों को हास्य के माध्यम से पेश करते हैं। ये जोक्स ना सिर्फ हंसी उत्पन्न करते हैं, बल्कि समाज में हल्के-फुल्के माहौल को भी बढ़ावा देते हैं।
ये हमारे रिश्तों को भी मजबूत करते हैं और लोगों के बीच की दूरी को कम करते हैं। कुल मिलाकर, जोक्स का प्रभाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक रिश्तों पर सकारात्मक रूप से पड़ता है, क्योंकि हंसी और मजाक हमें तनाव से बाहर निकालकर जीवन को हल्का और खुशहाल बना देते हैं।
अगर आपको हिंदी फनी जोक्स अच्छी लगी है ,तो इसे शेयर जरूर करें। और ऐसी ही चुटकुले और शायरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें ShaleelBlog से।

















