Dhoka Shayari in Hindi | दिल का दर्द बताने वाली धोखा शायरी हिंदी में

Published On:
Dhoka Shayari in Hindi

Dhoka Shayari in Hindi – धोखा शायरी वह शायरी होती है जो किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए विश्वासघात, धोखे या दिल के टूटने के दर्द को शब्दों में व्यक्त करती है। इसमें ग़म, दुख और हताशा के भाव होते हैं, जो इस बात को दर्शाते हैं कि जब किसी को धोखा मिलता है तो उसकी क्या मानसिक स्थिति होती है। धोखा शायरी अक्सर रिश्तों, खासकर प्रेम या दोस्ती के संदर्भ में होती है, जब कोई आपको धोखा देता है और आपका विश्वास तोड़ता है।

इस शायरी में दर्द और तन्हाई की गहरी भावना होती है, जिसे शायर अपने शब्दों के माध्यम से व्यक्त करता है। शायरी के इन शब्दों में प्यार, विश्वास, और उम्मीदों के टूटने की कसक साफ दिखाई देती है, और यह व्यक्ति की भावनाओं को बहुत असरदार तरीके से व्यक्त करती है। धोखा मिलने के बाद की टूटन और उदासी को दर्शाने वाली शायरी अक्सर दिल को छूने वाली होती है, क्योंकि इसमें शायर अपने दुखों को बखूबी शब्दों में पिरोता है।

अब यहा आपको विभिन्न प्रकार की धोखा शायरी ( Dhoka Shayari in Hindi ) इस पोस्ट में देखने को मिलेगी –

प्यार करने का हुनर हमें नहीं आता,
इसलिए प्यार की बाज़ी हम हार गए,
हमारी जिंदगी से उन्हें बहुत प्यार था,
शायद इसीलिए वो हमें ज़िंदा ही मार गए।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

Dhoka Shayari ImageDownload Image
Dhoka Shayari Image

दिल से खेलना हमें आता नहीं, इसलिए हम दिल हार बैठे,
तुमने मोहब्बत को खेल समझा और हम प्यार कर बैठे।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

जब साथ ही नहीं देना होता तो,
क्यों लोग प्यार में नाता जोड़ लेते हैं,
साथ जीने और मरने की कसमें खाकर,
बीच राह में धोखा देकर छोड़ देते हैं।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

धोखा दिया था जब तूने मुझे
जिंदगी से मैं नाराज था
सोचा कि दिल से तुझे निकाल दू
मगर कंबख्त दिल भी तेरे ही पास था।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

प्यार निभाने के लिए मैं हर वक्त झुकता रहा,
और तुम इसे मेरी औकात समझ बैठी।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

Dhoka Shayari in HindiDownload Image
Dhoka Shayari in Hindi

ज़ख़्म मेरे सीने के जब भर जायेंगे
आँसू मोती बनकर बिखर जायेंगे
ये न पूछो के धोखा किसने दिया
वरना अपनों के चेहरे उतर जायेंगे।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

धोखा खाकर भी हम मुस्कुरा रहे हैं,
तुमसे मोहब्बत थी, इसलिए निभा रहे हैं।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

कौन है इस जहाँ मे जिसे धोखा नहीं मिला,
शायद वही है ईमानदार जिसे मौक़ा नहीं मिला।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

इश्क की नासमझी में हम अपना सबकुछ गँवा बैठे
उन्हें खिलौने की जरूरत थी और हम अपना दिल थमा बैठे।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

Dhoka Shayari for GFDownload Image
Dhoka Shayari for GF

लम्हा लम्हा सांसे ख़तम हो रही है
जिंदगी मौत के पहलू में सो रही है
उस बेवफा से ना पूछो मेरी मौत की वजह
वो तो जमाने को दिखाने के लिए रो रही है।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

हर एक लम्हा जिंदगी का हमने तुझे दिया है
पर तुमने हमें धोखा देकर
हमारे साथ टाइम पास किया है।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

धोखा देने वाले तू एक दिन पछताएगा,
जब तुझे भी कोई इसी तरह से रुलायेगा।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

मैंने उनसे प्यार किया,यह मेरे प्यार की हद थी,
मैंने उनपे एतबार किया,यह मेरे एतबार की हद थी,
मर कर भी खुली रही मेरी आँखें, यह मेरे इन्तेजार की हद थी।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

चार किताबें पढ़कर यहां कुछ हासिल नहीं हुआ
बिना धोखा खाए इस जहां में कोई काबिल नहीं हुआ।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

पल पल उसका साथ निभाया हमने
उसके एक इशारे पे दुनिया छोड़ जाते हम
समुंदर के बीच में पहुँच कर फरेब किया उसने
वो कहती तो किनारे पर ही डूब कर मर जाते हम।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

बस तुम कोई उम्मीद दिला दो मुलाकात की,
फिर इन्तजार तो हम सारी उम्र कर लेंगे।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

 shayari hindiDownload Image
Dhokebaaz Shayari Hindi

मोहब्बत की दुनिया में अब
किसी से दिल लगा कर तो देखो
समझ जाओगे की दर्द क्या होता है
कभी इश्क में धोखा खाकर तो देखो।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

क्या गलती थी इस दीवाने की,
बस चाहत थी तुम्हे अपना बनाने की
एक मौका तो दिया होता
वजह नहीं मिलती हमे छोड़ के जाने की।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

काश में उसे पा लेता जिसके लिए,
मेने दुनिया को खो दिया,
अपनों की बातो में जरा सी कड़वाहट क्या आई,
मुझ जैसा पत्थर दिल भी रो दिया।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

गमों की बरसात समेटे बैठा हूँ
किसी बेवफा से धोखा खाया बैठा हूँ
जाने कब देगा उपरवाला मुझे मौत
खुदा के भरोसा आस लगाये बैठा हूँ।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

सीखा न सकी जो उम्र भर तमाम किताबें मुझे,
करीब से कुछ चेहरे पड़े और सबक सीख लिए।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

Dhoka Shayari for BFDownload Image
Dhoka Shayari for BF

हर रोज एक खाब टूट जाने दे,
हर रोज युही खूद को रूठ जाने दे,
मेरी किस्मत में ही बेवफाई है,
दिल एक शीशा है आज फिर फूट जाने दे ।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

मेरी आखिरी सांस पर तुम्हारा ही नाम था
पर इश्क मे धोखा देना तुम्हारा ईमान था।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

दिल से रोये मगर होंठो से मुस्कुरा बैठे,
यूँ ही हम किसी से वफ़ा निभा बैठे,
वो हमे एक लम्हा न दे पाए अपने प्यार का,
और हम उनके लिए पूरा जिंदगी लूटा बैठे।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

किसी के साथ धोखा करूं
गिरा हुआ इंसान थोड़ी हूं
और बर्दाश्त कर लो धोखा किसी का
अरे मैं भगवान थोड़ी हूं।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

अपना कह के अपनों को,
बदलने की बात करते हैं,
बच के रहना दोस्तों यहां
धोकेबाज साथ निभाने की बात करते हैं ।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

जिंदगी में अगर बुरा वक़्त ना आता तो,
अपनों में छुपे हुए गैर और गैरो में छुपे हुए अपने,
कभी नज़र ना आते।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

अगर मिले प्यार में बेवफाई तो गम ना करना,
आँखे अपनी किसी के लिए नम ना करना,
करने दो लाख नफरते उसे तुमसे,
पर तुम अपना प्यार कभी उसके लिए कम न करना।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

रिश्तों को वक़्त और हालात बदल देते है
अब तेरा ज़िक्र होने पर हम बात बदल देते है।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

Download Image
Pyar me Dhoka Shayari

यह सच है कि इश्क
का रिश्ता बड़ा अनोखा है
जब दिल टूटा तो पता चला
मोहब्बत सब एक धोखा है।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

उन्होंने हमें आजमाकर देख लिया,
इक धोखा हमने भी खा कर देख लिया,
क्या हुआ हम हुए जो उदास,
उन्होंने तो अपना दिल बहला के देख लिया।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

निष्कर्ष

धोखा शायरी ( Dhoka Shayari in Hindi ) एक ऐसी शायरी है जो दिल के टूटने, विश्वासघात और रिश्तों में टूटे भरोसे के दर्द को खूबसूरती से शब्दों में पिरोती है। यह न सिर्फ भावनाओं को व्यक्त करने का एक साधन है, बल्कि उन लोगों के दिलों को भी छूती है जिन्होंने इसी दर्द को महसूस किया है। शायरी में छुपे हुए भावों की गहराई और दर्द की सच्चाई इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। यह हमें यह सिखाती है कि भले ही विश्वासघात का दर्द गहरा हो, लेकिन शब्दों के माध्यम से उसे साझा करना और महसूस करना एक तरह की राहत भी दे सकता है। अंत में, धोखा शायरी ( Dhoka Shayari in Hindi ) सिर्फ दर्द का इज़हार नहीं है, बल्कि एक आत्मा की कहानी है जो अपनी सच्चाई को बयां करती है।

अगर आपको शायरी अच्छी लगी है ,तो इसे शेयर जरूर करें। और ऐसी ही अन्य शायरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें ShaleelBlog से।

Leave a Comment