Dard Bhari Shayari in Hindi | दुख और दर्द भरी शायरी हिंदी में

Published On:
Dard bhari shayari in Hindi

Dard Bhari Shayari in Hindi – दर्द भरी शायरी का मतलब है वो शायरी जो इंसान के दिल के उन गहरे और छुपे हुए दर्द को बयां करती है, जो उसकी ज़िंदगी में किसी विशेष घटना, रिश्ते या अनुभव के कारण होता है। यह शायरी केवल शब्दों का खेल नहीं होती, बल्कि यह भावनाओं की गहरी अभिव्यक्ति होती है, जिसमें दर्द, ग़म, तन्हाई, और टूटे हुए सपनों को महसूस किया जा सकता है।

यह शायरी न केवल दर्द और ग़म को व्यक्त करती है, बल्कि यह व्यक्ति को यह भी समझने में मदद करती है कि जीवन के कठिन समय में वह अकेला नहीं है, और दर्द और संघर्ष का हिस्सा बनकर वह मजबूत हो सकता है। दर्द भरी शायरी आमतौर पर उन परिस्थितियों को व्यक्त करती है, जब कोई प्रेम में धोखा खाता है, या फिर किसी अपने को खोने का दर्द सहता है। अब यहा आपको विभिन्न प्रकार की दर्द भरी शायरी ( Dard Bhari shayari in Hindi ) इस पोस्ट में देखने को मिलेगी –

ज़ख्म आज भी ताजा है
पर वो निशान चला गया,
मोहब्बत तो आज भी बेपनाह है
पर वो इंसान चला गया।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

Dukh Bhari Shayari in HindiDownload Image
Dukh Bhari Shayari in Hindi

पत्थरों से प्यार किया क्योंकि नादान थे हम,
गलती हुई क्योंकि इंसान थे हम,
आज जिन्हें हमसे नजरे मिलाने में तकलीफ होती है,
कल उसी इंसान की जान थे हम।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

बहुत जुदा है औरों से
मेरे दर्द की कहानी
ज़ख्म का कोई निशां नही
और दर्द की कोई इंतहा नही।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

सोचा ही नहीं था, जिंदगी में ऐसे भी फसाने होंगे,
रोना भी ज़रूरी होगा, और आंसू भी छिपाने होंगे।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

Dard bhari shayariDownload Image
Dard bhari shayari

ज़ख्म जब मेरे सीने के भर जाएंगे,
आंसू भी मोती बन के बिखर जाएंगे,
ये मत पूछना किसने दर्द दिया,
वरना कुछ अपनों के सर झुक जाएंगे।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

ग़म बहुत हैं खुलासा कौन करे,
मुस्कुरा देता हूँ यूँ ही तमाशा कौन करे।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

दिल से रोये मगर होंठों से मुस्कुरा बैठे
यूँही हम किसी से वफ़ा निभा बैठे,
वो हमें एक लम्हा न दे पाया जिनके लिए हम अपनी ज़िंदगी गंवा बैठे।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

हम वो कश्ती हैं जिसका कोई किनारा ना हुआ,
हम सबके हुए मगर कोई हमारा ना हुआ।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

रोने की सजा न रुलाने की सजा है,
ये दर्द मोहब्बत को निभाने की सज़ा है,
हँसते हैं तो आँखों से निकल आते हैं आँसू
ये उस शख्स से दिल लगाने की सज़ा है।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

दर्द को मुस्कुराकर
सहना क्या सीख लिया,
सबने समझ लिया कि
मुझे तकलीफ नही होती।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

आदत बदल सी गई है
वक्त काटने की,
हिम्मत ही नही होती
अपना दर्द बांटने की।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

खुशियों से नाराज़ है मेरी जिंदगी,
प्यार की मोहताज है मेरी जिंदगी,
हँस लेता हूं लोगों को दिखाने के लिए
वरना दर्द की किताब है मेरी जिंदगी।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

Dard Bhari Shayari in HindiDownload Image
Dard Bhari Shayari in Hindi

तूने जो दिया उसे इश्क़ का नाम कैसे दूं,
तेरे हर धोखे को मैं पैगाम कैसे दूं,
तूने तोड़ा दिल किसी और की खातिर,
अब तुझे बेवफ़ा ना कहूं तो क्या नाम दूं?
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

वह अक्सर मुझसे पूछते थे कि तुम कभी मुझे छोड़
कर तो नहीं जाओगे अफसोस इस बात का है
कि काश हमने भी यह सवाल उनसे पूछा होता।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

शिकवा करूं भी तो किससे?
दर्द भी मेरा है, और
दर्द देने वाला भी मेरा है।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

कितना और दर्द देगा बस इतना बता दे,
ऐसा कर ऐ खुदा मेरी हस्ती मिटा दे,
यूं घुट घुट के जीने से तो मौत बेहतर है,
मै कभी न जागूं मुझे ऐसी नीद सुला दे।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

कमाल की मोहब्बत थी उसको हमसे,
अचानक ही शुरू हुई,
और बिन बताए ही खत्म।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

Sad Shayari in HindiDownload Image
Sad Shayari in Hindi

झूठों के बीच में मैं सच बोल बैठा,
वह नमक का शहर था और मैं अपने ज़ख्म खोल बैठा।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

अंदर के हादसों पे किसी की नजर नहीं,
हम मर चुके हैं और हमें इस की खबर नही।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

वक़्त नूर को बेनूर कर देता है,
छोटे से जख्म को ताज़ा कर देता है,
कौन चाहता है मोहब्बत से दूर होना,
लेकिन वक़्त सबको मजबूर कर देता है।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

उसने दर्द इतना दिया कि सहा ना गया,
उसकी आदत सी थी इसलिए रहा न गया,
आज भी रोती हूं उसे दूर देख के,
लेकिन दर्द देने वाले से यह कहा ना गया।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

मैंने खुदा से पूछा वो क्यों छोड़ गया मुझे,
उसकी क्या मजबूरी थी,
खुदा ने कहा न कसूर तेरा था न गलती उसकी थी,
मैंने ये कहानी लिखी ही अधूरी थी।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

जाने वालों को क्या पता,
यादों का बोझ कितना भारी होता है।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

पलकों में आंसू और, दिल में दर्द सोया है,
हंसने वालों को क्या पता ?
रोने वाला किस कदर रोया है।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

खामोशी से मतलब नहीं मतलब तो बातों का है,
दिन तो गुज़र ही जाता है मसला तो रातों का है।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

मेरी चाहत को तूने ठुकरा दिया,
दिल के अरमानों को बेवजह रुला दिया,
जो कभी थी मेरे दर्द की दवा,
उसी बेवफ़ा ने हर खुशी को भुला दिया।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

वो हाल ना पूछ सके हमें बेहाल देखकर,
हम अपने हाल ना बता सके उनको ख़ुशहाल देखकर।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

एक दिन हम भी कफन ओढ़ जायेंगे,
सब रिश्ते इस जमीन के तोड़ जायेंगे,
जितना जी चाहे सता लो मुझको,
एक दिन रोता हुआ सबको छोड़ जायेंगे।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

ज़िन्दगी है नादान इसलिए चुप हूँ ,
दर्द ही दर्द सुबह शाम इसलिए चुप हूँ ,
कह दूँ ज़माने से दास्तान अपनी ,
उसमें आएगा तेरा नाम इसलिए चुप हूँ।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

आँसू भी आते हैं और
दर्द भी छुपाना पड़ता है,
ये जिंदगी है साहब यहां
जबरदस्ती भी मुस्कुराना पड़ता है।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

ज़िन्दगी से वादा यूँ ही निभाना पड़ गया,
खुल कर रोना चाहा फिर भी मुस्कुराना पड़ गया।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

अगर वो खुश है देखकर आंसू मेरी आंखों में
तो रब की कसम हम मुस्कुराना छोड़ देंगे,
तड़पते रहेंगे उसे देखने के लिए
लेकिन उसकी तरफ नज़रें उठाना छोड़ देंगे।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

एक अजीब सा मंजर नज़र आता है,
हर एक आँसूं समंदर नज़र आता है,
कहाँ रखूं मैं शीशे सा दिल अपना,
हर किसी के हाथ मैं पत्थर नज़र आता है।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

प्यार सभी को जीना सिखा देता है
वफा के नाम पर मरना सिखा देता है,
प्यार नहीं किया तो कर के देख लो यारों
जालिम हर दर्द सहना सिखा देता है।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

कहता था के तू ना मिला तो मर जाऊंगा
वो आज भी जिंदा है यही बात किसी और को कहने के लिए।
💔❤️‍🩹😪💔❤️‍🩹

गहरी थी रात लेकिन हम खोए नही,
दर्द बहुत था दिल में मगर हम रोए नही,
कोई नही हमारा जो पूछे हमसे,
जाग रहे हो किसी के लिए या किसी के लिए सोए नही।
💔❤️‍🩹😭❤️‍🩹💔

महफ़िल में हँसना हमारा मिजाज बन गया
तन्हाई में रोना एक राज बन गया,
दिल के दर्द को चेहरे से जाहिर न होने दिया
बस यही जिंदगी जीने का अंदाज बन गया।
😓❤️‍🩹💔❤️‍🩹😓

निष्कर्ष (Conclusion) –

दर्द भरी शायरी ( Dard Bhari Shayari in Hindi ) एक अत्यंत संवेदनशील और गहरी शायरी होती है, जो किसी व्यक्ति के दिल में छुपे हुए दर्द, ग़म, और टूटे हुए अरमानों को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करती है। यह शायरी किसी के व्यक्तिगत अनुभवों, रिश्तों में आई कड़वाहट, या जीवन की कठिनाइयों का चित्रण करती है। इसका मुख्य उद्देश्य उन भावनाओं को बाहर लाना है, जिन्हें हम अकेले महसूस करते हैं लेकिन शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते।( Dard Bhari Shayari in Hindi )

यह शायरी लोगों को उनके ग़म और दर्द में सांत्वना देने का काम भी करती है, क्योंकि यह अहसास दिलाती है कि वे अकेले नहीं हैं। दर्द भरी शायरी शब्दों के माध्यम से दिल की गहराइयों को छूने का एक तरीका है और इस तरह, यह व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक स्तर पर बहुत प्रभाव डालती है।

अगर आपको शायरी अच्छी लगी है ,तो इसे शेयर जरूर करें। और ऐसी ही अन्य शायरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें ShaleelBlog से।

Leave a Comment